Noida में तीन दिन के लिए धारा 163 लागू, होली और जुमे के मद्देनजर पुलिस ने शुरू की पेट्रोलिंग

Noida: यूपी के नोएडा में पुलिस ने होली और रमजान के जुमे को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। साथ ही शहर में 3 दिन यानी 13 से 15 मार्च तक धारा 163 लागू की है। पुलिस द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सारे इंतजाम किए जा रहे हैं।

Noida: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को होली और रमजान के दूसरे जुमे की नमाज को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस द्वारा जिले में 13 मार्च से 15 मार्च तक तीन दिन के लिए बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के पर्यवेक्षण में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने थाना सूरजपुर क्षेत्र में मार्च कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

noida.

होली और जुमे के मद्देनजर नोएडा पुलिस सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम

होली और जुमे पर नोएडा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

14 मार्च को होली और जुमे के अवसर पुलिस को संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग और थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए कि बैरिकेडिंग लगाकर हर संदिग्ध वाहन की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा चेकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए।

End of Feed