नोएडा

मौत को खुला चैलेंज! नोएडा के रीलबाज बाइक सवारों का खतरनाक खेल; देखें स्टंट का Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रह है , जिसमें स्टंटबाज रील बानने के लिए खतरनाक स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने गाड़ी चालान काट कार और बाइक चालत ती तलाश कर रही है-

Image

नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्टंट का विडियो वायरल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Noida Viral Video: रील बनाने के चक्कर में लोगों को लेने के देने पड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर मीडिया पर नेम और फेम पाने के लिए लोग रील बनाते हैं, जिसके लिए कई बार उनकी जान तक पर बन आती है, तो कई बार उनको भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है। लेकिन ये स्टंटबाज अपनी रील बानने और खतरनाक स्टंट करने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी रील बनाता हुआ नजर आ रहा है।

नोएडा एक्सप्रेसवे पर रील के लिए स्टंटबाजी

इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से एक युवक वीडियो बनवा रहा है। यह युवक नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बाईक सवार ने रील बनवाया। देख सकते है कि लह एक्सप्रेसवे पर स्पोर्स्ट्स बाइक सवार खतरनाक तरीके से शूट करवा रहा है।

एक्सप्रेसवे पर खतरनाक वीडियो शूट

गाड़ी के डिग्गी में लटक कैमरे से शूट किया गया वीडियो। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल एक्सप्रेसवे पर खतरनाक वीडियो शूट के बाद यहां के राहगीरों के सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस ने गाड़ी का 27500 रुपये का चालान काटा

वीडियो वायरल होने के बाद मामला नोएडा पुलिस ने संज्ञा में आया। जिसके बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी का 27500 रुपये का चालान काटा है। वहीं पुलिस गाड़ी चालक और बाइक चालक के तलाश में जुटी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article