नोएडा

Elvish Yadav Case : सांपों के जहर से नशा मामले में बढ़ी एल्विश की मुश्किलें, ये 2 जांच कमेटी करेंगी इन्वेस्टिगेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2023, 03:18 PM IST

Elvish Yadav case - एल्विश यादव मामले में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो सांप के जहर मामले की भी जांच करेगा, जिसमें यूट्यूबर और रियलिटी टीवी स्टार एल्विश यादव सहित छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

Image

बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विश यादव

Photo : ANI

नोएडा: बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विश यादव मामले में बड़ा अपडेट आया है। पुलिस जल्द ही आरोपी राहुल यादव को कस्टडी में लेने की कोशिश कर रही है। राहुल के कस्टडी में लिए जाने के बाद नोएडा वन विभाग भी राहुल से पूछताछ करेगी। जिस तरह से एल्विस यादव का नाम इस मामले में सामने आया है, उसके बाद वन विभाग और नोएडा पुलिस आरोपी राहुल और एल्विस यादव के कनेक्शन को खंगाल रही है।

9 सांपों का भी मेडिकल परीक्षण

छापेमारी के दौरान जो सांप का जहर बरामद हुआ है, उसे लैब में भेजा जा रहा है ताकि, पता लगाया जा सके कि यह किस सांप का जहर है। साथ ही सभी 9 सांपों का भी मेडिकल परीक्षण करवाने के आदेश दिए गये हैं। चीफ वेटरनिटी ऑफिसर की देखरेख में सांपों का मेडिकल परीक्षण होगा। इस मामले के तार दूसरे राज्यों से जुड़ते हैं तो केंद्रीय विभाग इसकी जांच करेगा।

एलविश के वीडियो की जांच

इस मामले से जुड़े हुए वायरल, सोशल मीडिया में एलविश यादव के साथ दिखाए हुए सभी वीडियो के साथ ही जो भी जानवरों से संबंधित वीडियो इस मामले से जुड़े हैं, उन सब की जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि जो भी सेलिब्रिटी वन्यजीवों के साथ वीडियो बनाते हुए दिख रहे हैं, उनकी भी मुश्किल में बढ़ सकती हैं

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article