नोएडा

नोएडा में बड़ा पर्दाफाश, एक करोड़ की अवैध शराब जब्त; इन राज्यों में होनी थी सप्लाई

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने शराब तस्करों से करीब एक करोड़ रुपये कीमत की प्रतिबंधित शराब जब्त की है। ये शातिर कई बाहरी राज्यों में सप्लाई कर मोटी कमाई कर रहे थे।

Image

नोएडा में बड़ा पर्दाफाश, एक करोड़ की अवैध शराब जब्त; इन राज्यों में होनी थी सप्लाई

नोएडा: एनसीआर क्षेत्र ंमें अवैध धंधों का कारनामा फल फूल रहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत गाजियाबाद में अपराध का इजाफा देखा जा रहा है। इसी बीच रविवार को नोएडा पुलिस ने शातिर शराब तस्करों का पर्दाफाश किया है। पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान एक करोड़ रुपये की शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की जांच की जा रही है। देश में प्रतिबंधित शराब का अवैध कारोबार जारी है। शराब तस्कर प्रतिबंधित शराब को बेचकर करोड़ों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। ऐसा ही एक नया मामला उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से सामने आया है। यहां एक करोड़ रुपये की प्रतिबंधित शराब को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाया जा रहा था। शराब तस्कर पेटी में भरकर इसे ट्रक के जरिये ले जाने की तैयारी में थे।

ट्रक में जा रही थी अवैध शराब

पुलिस को एक करोड़ रुपये की प्रतिबंधित शराब ट्रक में भरकर ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके शराब जब्त कर ली। एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ट्रक में प्रतिबंधित शराब ले जाई जा रही है। पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस कार्रवाई के दौरान छपरौली के पास से शराब से भरे ट्रक को पकड़ा गया।

570 पेटी शराब बरामद

ट्रक से 570 पेटी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। शराब की खेप को चंडीगढ़ से आई थी और उसे बिहार भेजा जा रहा था। इस मामले में अभियुक्त सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पंजाब का रहने वाला है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।

( इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article