एक महिला निवासी ढाका बंग्लादेश ने अपने बेटे उम्र 1 वर्ष के साथ महिला थाना पर सूचना दिया कि दिनांक 14 अप्रैल 2021 को सौरभ कांत तिवारी ने बांग्लादेश में ही मेरे साथ शादी (निकाह) किया था और उसको छोड़ कर भारत आ गया है और वह पहले से ही शादीशुदा था। बांग्लादेश में 4 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 तक बंग्लादेश ढ़ाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था। महिला द्वारा अपने व अपने बेटे के पासपोर्ट व वीजा व नागरिक कार्ड उपलब्ध कराये है।
नोएडा पहुंची बांग्लादेश की सोनिया अख्तर का दावा है कि उसने नोएडा के युवक से तीन साल पहले शादी की थी, उसका संपर्क नोएडा के सौरव कांत तिवारी से हुआ था और इसके बाद उसने बांग्लादेश में तीन साल पहले उससे शादी कर ली थी।
अब सोनिया अख्तर अपने एक साल के बच्चे को लेकर बांग्लादेश से भारत आई है, यहां आकर वह अपने कथित पति से मिलने पहुंची, लेकिन वहां उसे निराशा हाथ लगी है जिसके बाद उसने नोएडा पुलिस से गुहार लगाई है।
सोनिया का कहना है कि वह नोएडा में अपने पति के साथ रहना चाहती है, लेकिन उसके पति ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया है, उसने पति पर भारत में दूसरी महिला से शादी करके रहने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि बांग्लादेश की महिला के साथ सौरभ तिवारी द्वारा बांग्लादेश में शादी किया गया है घटना का स्थान बंगलादेश है, प्रकरण की जांच एसीपी महिला सुरक्षा द्वारा किया जा रहा है।
वीडियो साभार-NBT Uttar Pradesh
@UPNBT
