नोएडा में एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार पर आज होगा फैसला, जानें ग्रेटर नोएडा वेस्ट का क्या होगा

नोएडा-ग्रेनो प्राधिकरण की एक बड़ी बैठक का आयोजन होने वाला है। इसमें एक्वा लाइन के विस्तार के साथ कई अहम योजना के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक जाने वाली मेट्रो का क्या होगा, आइए आपको बताएं -

Noida: आज नोएडा प्राधिकरण की एक बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में नोएडा में एक्वा लाइन के विस्तार पर फैसला लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में रूट के विस्तार, बजट और आवंटन दरों पर चर्चा करके फैसला लिए जाने की उम्मीद है। मिली जानकारी के अनुसार, एक्वा लाइन का विस्तार बॉटनिकल गार्डन से नोएडा-ग्रेनो के बीच सेक्टर 142 तक विस्तार किया जाएगा। केंद्र सरकार से इस संबंध में जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान नए नोएडा के जमीन अधिग्रहण के बजट को लेकर भी प्रस्ताव रखा जाएगा। माना जा रहा है कि इस बैठक में 8 हजार करोड़ के बजट को मंजूरी दी जा सकती है। लेकिन इस बीच सवाल ये है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट का क्या होगा। यहां मेट्रो लाइन के विस्तार को लेकर क्या हो रहा है?

Aqua Line Greater Noida

नोएडा में एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार पर आज होगा फैसला

एक्वा लाइन के विस्तार को मिलेगी मंजूरी

एक्वा लाइन का विस्तार नोएडा सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन की राह आसान होगी। इससे लोग बिना जाम में फंसे मेट्रो सुविधा का लाभ उठाते हुए यात्रा कर पाएंगे। एक्वा लाइन का विस्तार नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच सेक्टर 142 से बॉटेनिकल गार्डन तक किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसे मंजूरी मिल जाएगी। एक्वा लाइन के विस्तार के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। एक्वा लाइन के विस्तार का नया रूट 11 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें करीब 8 मेट्रो स्टेशन होंगे। एक्वा लाइन के विस्तार से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे बसे सेक्टरों को भी लाभ होगा।

End of Feed