नोएडा

Noida Airport: तैयार हुआ जेवर एयरपोर्ट, अगले महीने से विमान भरेंगे उड़ान; टेस्टिंग में हुआ पास

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अगले महीने से विमानों को उतारने की मंजूरी मिल चुकी है। अब 15 नवंबर से लगातार एक महीने तक एयरपोर्ट के रनवे की टेस्टिंग के लिए एयरक्राफ्ट समेत व्यावसायिक विमानों को उतार कर तैयारियों को और भी पुख्ता किया जाएगा।

Image

Noida Airport: तैयार हुआ जेवर एयरपोर्ट, अगले महीने से विमान भरेंगे उड़ान; टेस्टिंग में हुआ पास

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर विमानों को उतारने की अनुमति मिल गई है। नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरपोर्ट पर चार दिनों तक चली आईएलएल जांच के सफल होने पर अपनी स्वीकृति दे दी है। अब 15 नवंबर से लगातार एक महीने तक एयरपोर्ट के रनवे की टेस्टिंग के लिए एयरक्राफ्ट समेत व्यावसायिक विमानों को उतार कर जांच को और पुख्ता किया जाएगा।

नायल के अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट पर कैट-1 और कैट-3 उपकरण स्थापित हो चुके हैं, जो कोहरे में विमान की ऊंचाई और दृश्यता की जानकारी देते हैं। डीजीसीए ने उपकरणों का निरीक्षण भी किया। एयरपोर्ट पर 10 से 14 अक्टूबर तक भारतीय विमानन पत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एयरक्राफ्ट बीच किंग एयर 360 ईआर ने दिन में कई बार उड़ान भरकर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) और प्रिसिजन अप्रोच पाथ इंडिकेटर (पीएपीआई) की जांच की।

रडार संबंधी उपकरणों की भी हुई जांच

उड़ान के दौरान जांच के समय सभी नेविगेशन और रडार संबंधी उपकरण ठीक से काम करते मिले। आईएलएस एक रेडियो नेविगेशन सिस्टम है, जो विशेष रूप से कम दृश्यता की स्थिति में दृष्टिकोण और लैंडिंग के दौरान पायलट को सही जानकारी देता है। इस प्रणाली में दो मुख्य घटक होते हैं, जिनमें लोकलाइजर और ग्लाइड पाथ एंटीना शामिल हैं। यह सुरक्षा प्रणाली पायलटों को कोहरे और बारिश के कारण दृश्यता काफी कम होने पर भी सुरक्षित रूप से उतरने में सक्षम बनाती है। आईएलएस सिस्टम के सफल होने पर प्रमाणपत्र जारी किया है।

पर 17 अप्रैल को कॉमर्शियल उड़ानें शुरू करने के लिए 90 दिन पहले सभी प्रकार के लाइसेंस लेना आवश्यक है। यदि तय समय में लाइसेंस प्राप्त नहीं होते हैं तो उड़ान में छह माह तक देरी संभव है। ऐसे में आईएलएस सिस्टम की जांच कर रिपोर्ट डीजीसीए को भेजी गई थी। रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की खराबी या आपत्ति न होने के बाद कंपनी को विमान रनवे पर उतारने के लिए प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article