नोएडा

निक्की हत्याकांड का आरोपी फिर विवादों में; दूसरी लड़की के साथ दिखने पर परिजनों की थी जमकर पिटाई

दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार विपिन भाटी नोएडा पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है। उस पर अपनी पत्नी निक्की को जलाकर मारने का आरोप है, जबकि वह खुद को निर्दोष बता रहा है। पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान उसे गोली लगी, जिससे वह चर्चा में आ गया है।

Image

दूसरी लड़की के साथ दिखने पर आरोपी विपिन की हुई थी पिटाई

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Nikki Murder Case: नोएडा में दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार विपिन भाटी एक पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है। आरोप है कि विपिन ने अपनी पत्नी निक्की को दहेज की लालच में जलाकर मार डाला था। फिलहाल वह अस्पताल में इलाज करा रहा है और खुद को निर्दोष बता रहा है, जबकि निक्की के परिजन उसे उनकी बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

विपिन का नाम पहले भी विवादों में रह चुका है। साल 2024 में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें परिजनों ने उसे एक लड़की के साथ कार में घूमते देख लिया था और बीच सड़क पर उसकी पिटाई कर दी थी। वह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

ताजा घटना में, ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौराहे पर विपिन ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। उसे पूछताछ के लिए कासना पुलिस स्टेशन लाया गया था, जहां से वह फरार होने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। यह मुठभेड़ और गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!