नोएडा

Noida: पुलिस मुठभेड़ में ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, हथियार के बल पर महिला सवारी से करता था छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास

Noida News: नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ में महिला सवारी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Image

पुलिस मुठभेड़ में ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

Noida News: नोएडा में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा कोई भी स्थान नहीं है जहां आज के समय में महिलाएं सुरक्षित हो। नोएडा में तो ये आए दिन की बात हो गई है। नोएडा फेस 2 से महिला सवारी को ऑटो में बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने वाले बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने ऑटो, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर अलग-अलग थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के अनुसार, थाना फेस 2 पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, उसी दौरान कुलेसरा की तरफ से आ रहे एक ऑटो को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख ऑटो वहां से भागने लगा। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने उसका पीछा किया। पुलिस ने बताया कि ऑटो फूल मंडी सर्विस रोड की ओर भाग रहा था, तभी पुलिया से टकरा गया। बचने के लिए ऑटो ड्राइवर ने उतरकर पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग के दौरान पुलिस की एक गोली ऑटो ड्राइवर के पैर पर लग गई और उसे गिरफ्तार किया गया। घायल अवस्था में ऑटो ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हथियार के बल कर करता था छेड़छाड़

अधिकारी ने बताया कि ऑटो ड्राइवर की पहचान कन्नौज निवासी कुलदीप उर्फ सोनू के रूप में हुई है। जो सूतियाना गांव में बनी पार्किंग में रह रहा था। अधिकारी ने आगे बताया कि उस पर महिला सवारी को ऑटो में बैठाकर हथियार के बल पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस से बचने के लिए आरोपी नोएडा आ गया था। पुलिस ने आरोपी के सभी आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी हासिल की है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article