Noida News: नोएडा के रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। इस बार के फ्लावर शो की डेट फाइनल हो गई है। सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम के रामलीला ग्राउंड में तीन दिवसीय फ्लावर शो का आगाज किया जाएगा। यह आयोजन 24 फरवरी से शुरू होगा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से इसका आयोजन किया जाएगा।
नोएडा स्टेडियम में प्राधिकरण की ओर से 24 फरवरी को होगा तीन दिवसीय फ्लावर शो का आगाज (फाइल फोटो)
बता दें कि, इस आयोजन में एक निजी संस्था का सक्रिय सहयोग होगा। इस बार का थीम ‘फ्लावर ऑफ द इयर मैरीगोल्ड’ रखा गया है। तीन दिवसीय आयोजन में रंग-बिरंगे हजारों तरह के फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बता दें कि, 30 साल से भी अधिक समय से इसका आयोजन हर साल किया जाता है। तीन दिनों तक नोएडा स्टेडियम फूलों के महक से गुलजार रहेगा।
