नोएडा

नोएडा में चलती Thar में लगी आग, बीच सड़क पर धूं-धूं कर जली गाड़ी, ड्राइवर ने सूझबूझ से बचाई जान

Noida Thar Caught Fire: नोएडा में लेबर चौक के पास चलती थार गाड़ी में अचानक आग लग गई। जिसके ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया।

Noida Car Caught Fire: नोएडा में चलती थार गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। इस दौरान ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन थार गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

आग ने तेजी से थार को अपनी चपेट में लिया

यह घटना नोएडा के थाना 58 क्षेत्र के लेबर चौक के पास की है। जहां एक कार बीच सड़क पर धूं-धूं कर जलती दिखी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी तेज रफ्तार से सड़क पर चल रही थी। इसी दौरान उसमें से अचानक धुआं उठने लगा और थोड़ी ही देर में इंजन से आग की लपटें भी निकलने लगी। आग को तेजी से फैलता देख ड्राइवर ने सुझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को रोक दिया और कूदकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

शॉर्ट सर्किट या फ्यूल लीकेज की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग लगने की वजह अभी समाने नहीं आई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या फ्यूल लीकेज के कारण आग की आशंका जताई जा रही है। घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article