नोएडा

Corona Virus in Noida: नोएडा में कोरोना के 4 नए मामले; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की कोविड गाइडलाइन

नोएडा में कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं, जिससे कुल मरीजों की संख्या 19 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग सभी संक्रमितों की निगरानी कर रहा है और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन कराया जा रहा है।

Image

नोएडा में कोरोना के 4 नए मामले

Photo : Times Now Digital

Corona Virus in Noida: नोएडा में बुधवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इनमें 11 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की स्थिति पर निगरानी रख रहा है और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

सभी संक्रमित व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जहां उनकी नियमित जांच और निगरानी की जा रही है। नोएडा के अपर मुख्य चिकित्सक टीकम सिंह के अनुसार, गौतमबुद्धनगर में अब तक कुल 19 कोविड मामले सामने आ चुके हैं। कल तक यह संख्या 15 थी, जिसमें आज 4 नए मरीज जुड़ गए हैं। सभी संक्रमितों को घर पर अलग-थलग रखा गया है।

कोविड के प्रति जागरूकता

फिलहाल, सभी को कोविड की गाइडलाइन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे कोरोना के लक्षणों की अनदेखी न करें और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। साथ ही, भीड़भाड़ से बचने, मास्क पहनने और हाथों की सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article