Amroha news: इजराइल में फंसे अमरोहा के 3 लोग, हमास के खौफ से मोदी सरकार से लगाई ये गुहार

इजराइल पर आतंकवादी संगठन हमास के हमले के बाद फलस्तीन के साथ गाजा बॉर्डर पर छड़ी जंग में अमरोहा के एक ही परिवार के तीन सदस्य फंसे हुए हैं। चिंतित परिवार ने भारत सरकार से सभी भारतीयों को वहां से सुरक्षित वतन लाने के लिए गुहार लगाई है।

अमरोहा: इजराइल पर आतंकी संगठन हमास के हमले से वहां रह रहे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इजराइल में वहां कुछ भारतीय भी फंसे हुए हैं, जिनमें से उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले सरदार सुरेंद्र सिंह के बेटी और दामाद भी हैं, जिसकी वजह से उनका पूरा परिवार चिंता में डूबा हुआ है। वे अपने बेटी और दामाद की कुशलता जानने के लिए लगातार टीवी और अखबारों का सहारा ले रहे हैं। सरदार सुरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें मोदी सरकार पर पूरा भरोसा है और उनकी बेटी-दामाद भी मोदी सरकार पर पूरा भरोसा रखते हैं। उनका परिवार मोदी सरकार से गुजारिश कर रहा है कि जितने भी भारतीय वहां पर फंसे हुए हैं, सभी को जल्द से जल्द भारत में सुरक्षित बुलाया जाए।

3 people of amroha demand to modi government to return indian citizens from israel

इजराइल पर हमास का हमला (फोटो)

इजरायल में हालात तनावपूर्ण

अमरोहा शहर की आवास विकास कॉलोनी (प्रथम) निवासी भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह ढिल्लो पेशे से कारोबारी हैं। सुरेंद्र सिंह ढिल्लो ने 17 जून 2017 को अपनी बेटी जयदीप कौर की शादी मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र के गांव शौलदा निवासी मोहित रंधावा के साथ की थी। मोहित ने आईआईटी रुड़की से पीएचडी की है। दंपति के एक तीन साल की बेटी कीरत कौर भी है। साल 2020 में मोहित इजरायल गए थे। बाद में उन्होंने पत्नी जयदीप कौर और बेटी कीरत कौर को भी अपने पास इजरायल ही बुला लिया। आतंकवादी संगठन हमास के हमले के बाद इजरायल में हालात तनावपूर्ण बने हैं। ऐसे में वहां फंसे बेटी, दामाद और नातिन को लेकर सुरेंद्र सिंह ढिल्लो समेत परिवार के लोग बेहद डरे हुए हैं।

End of Feed