Noida Weather Report in Hindi: नोएडा समेत पूरे एनसीआर में ठंड का कहर बरस रहा है। मौसम लगातार अपने मिजाज बदल रहा है। रविवार को तापमान में वृद्धि के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। नोएडा में सुबह हल्के कोहरे के बाद निकली धूप ने लोगों में मौसम बदलने की उम्मीद जगाई। लेकिन शाम होते-होते लोगों की इस उम्मीद को बर्फीली हवाओं ने तोड़ दिया। बदलती स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने आज नोएडा और एनसीआर के क्षेत्र में ठंड का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही नोएडा में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी उम्मीद जताई गई है।
नोएडा में आज का तापमान
नोएडा में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई है। पिछले 24 घंटे के डाटा के आधार पर नोएडा का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आईएमडी द्वारा कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके साथ उन्होंने ये भी बताया कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को बूंदाबांदी की आशंका है।
नोएडा में दिन के बढ़ने के साथ तापमान में भी वृद्धि देखी जा रही है। अभी के तापमान की बात करें तो नोएडा का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। उसके साथ ही नोएडा के सेक्टर 16 में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस है, सेक्टर 127 में 17.6 डिग्री तापमान दर्ज किया है। आने वाले बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
ठंड से फिर कांपे लोग
कुछ दिन की धूप के बाद नोएडा में कंपकंपा देने वाली ठंड की फिर शुरुआत हो रही है। मौसम के बदलते मिजाज लोगों के लिए परेशानियां पैदा कर रहे हैं। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार तापमान में आई गिरावट से ठंड के वापस आने की पूरी उम्मीद है। पिछले दिनों मौसम विभाग ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया था कि फरवरी की शुरुआत ठंड को वापस लेकर आएगी।
