नोएडा

Noida Weather in Hindi: धूप से खिले लोगों के चेहरे, जानें आज कैसा होगा मौसम का मिजाज

Today Noida weather in Hindi(Aaj Noida ka Mausam): नोएडा में शनिवार को धूप देखने को मिली। आज सुबह के समय कोहरा छाया रहा। हालांकि दोपहर में हल्की धूप खिल सकती है। नोएडा में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

Image

नोएडा का मौसम

Noida Weather Report in Hindi: नोएडा समेत पूरे एनसीआर में शनिवार को अच्छी धूप खिली थी। आसमान में धूप के चमकने से लोगों के चेहरे भी खिल उठे। शनिवार की धूप ने लोगों को गर्मियां आने का एहसास करा दिया। लंबे समय बाद यहां अच्छी धूप देखने को मिली। हालांकि ठंडी अभी गई नही हैं। मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है और ठंड की वापस फिर से होगी। नोएडा में सुबह कोहरा देखने को मिला। आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिन में धूप निकलने की भी संभावना बनी हुई है।

आज नोएडा का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आज नोएडा का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में हल्की धूप निकलने से तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात के दौरान तापमान में फिर से गिरावट होगी। रात में यहां का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

फिर से लौटेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते वहां से ठंडी हवाएं नहीं आ रही है। जिसके चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। हालांकि आने वाले दिनों में ठंड फिर से बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी की शुरुआत बारिश से होगी। 1 फरवरी से हल्की बारिश होने के आसार हैं। जिसके बाद एक बार फिर ठंड लौटेगी और तापमान में गिरावट होगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article