Noida Weather Report in Hindi: नोएडा समेत पूरे एनसीआर में ठंड का प्रकोप जारी है। कड़ाके की सर्दी से लोगों का बुरा हाल हो रखा है। ठंड के साथ ही शीतलहर ने भी लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। वहीं सुबह और शाम के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है, जिसके चलते यातायात पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बुधवार की सुबह एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। जिससे ठंड में और इजाफा हो गया। गुरुवार को नोएडा में आसमान साफ नहीं है। नोएडा में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं ठंड से राहत की भी कोई उम्मीद नहीं है।
नोएडा में आज का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप खिलने की संभावना नहीं है। आज सुबह नोएडा में घना कोहरा छाया रहा। बीते 15 दिनों से ठंड का सितम बरकरार है। ठंड के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा प्रभाव बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है।
जनवरी में नहीं मिलेगी ठंड से राहत
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस महीने ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। फरवरी से सर्दी में कुछ कमी आ सकती है, जिसके चलते ठंड से लोगों को राहत मिल सकती है। आने वाले समय में ठंड में और इजाफा हो सकता है। गणतंत्र दिवस पर भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जिसके चलते कम धूप दिखने की संभावना बेहद कम हैं। गणतंत्र दिवस के बाद लोगों को ठंड से हल्की राहत मिल सकती है।
