Noida Weather Forecast Today: नोएडा बारिश देगी दस्तक, गुलाबी ठंड की होगी शुरुआत, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Noida Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: नोएडा में सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई है। मौसम विभाग ने आज मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है। इसके अलावा आने वाले दिनों में तेज बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी की है।

Noida Weather Forecast Today in Hindi: नोएडा में शुक्रवार को मौसम साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है। सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई है। गुरुवार को शहर में तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि देखी गई है। धूप की तपिश से सर्दी जाती हुई दिखाई दे रही है। बसंत पंचमी के बाद से गर्मियों की शुरुआत की उम्मीद की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश होने की जानकारी दी है। मौसम विभाग की मानें तो नोएडा में 18 फरवरी को बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। नोएडा के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखे जा रहे हैं। कभी धूप, कभी बारिश, कभी कोहरा तो कभी ठिठुरने वाली सर्दी। यहां सुबह शाम की ठंड के बीच धूप खिलने से मौसम एक जैसा नहीं हो पा रहा है। बारिश के पूर्वानुमान के बीच आइए जानें कैसा रहेगा आज नोएडा में मौसम का हाल...

नोएडा का तापमान

नोएडा में सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा रही है। समय बदलने के साथ धूप खिलने और मौसम साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है। आज के मौसम की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की उम्मीद है। धूप निकलने के बाद तापमान में वृद्धि होने के साथ पारा 26 से 27 डिग्री तक पहुंच सकता है।

End of Feed