Noida Weather Forecast Today in Hindi: नोएडा में मौसम ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह धुंध, दोपहर में धूप और शाम को बढ़ती ठंड से लोग परेशान होने लगे हैं। वह समझ ही नहीं पा रहे हैं कि ठंड आ रही है कि जा रही है। हालांकि सुबह शाम की ठंड के बीच दिन के समय निकलने वाली धूप से लोगों को बहुत हद तक राहत मिली है। लेकिन इस बीच मौसम ने फिर करवट ली है। नोएडा में अब कोहरे, ठंड और शीतलहर की वापसी हो रही है। इसके चलते ठंड भी बढ़ने लगी है। जहां कुछ दिन पहले लोगों को जैकेट में हाथ में लिए घूमते देखा जा रहा था अब वहीं लोगों को फिर गर्म कपड़ों की लेयर पहने देखा जा रहा है।
नोएडा में धुंध के साथ हुई सुबह की शुरुआत
लगातार बदलते मौसम के मिजाज के बीच बारिश की संभावना भी बढ़ने लगी है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत से मौसम सुहाना बना हुआ था। लेकिन वैलेंटाइन डे आते-आते मौसम ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए है। गुलाबी ठंड में पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे मनाने वाले लोगों को अब बारिश में वैलेंटाइन डे मनाना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में 14 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। अगर आप भी कहीं जाने की तैयारी में है तो मौसम का हाल जरूर चेक करें।
नोएडा में मौसम का हाल
नोएडा में धुंध के साथ सुबह की शुरुआत हुई है। हवाओं के झोंके चल रहे हैं। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तापमान की बात करें नोएडा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धूप निकलने के साथ शहर का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक शहर के मौसम में उतार चढ़ाव देखें जाएंगे।
