Noida Weather Forecast Today: नोएडा में बदले मौसम के मिजाज, कोहरे से हुई सुबह की शुरुआत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Noida Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: नोएडा के मौसम के मिजाज बदले दिखाई दे रहे हैं। आज सुबह की शुरुआत शहर में कोहरे के साथ हुई है। फिलहाल मौसम साफ है।

Noida Weather Forecast Today in Hindi: नोएडा में रविवार के दिन मौसम साफ रहने के बाद सोमवार को सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई है। महीने की शुरुआत में बारिश के बाद शहर के कोहरे में कमी आई थी। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम बदलने के अनुमान का असर दिखना शुरू हो गया है। नोएडा में एक बार फिर कोहरा हो रहा है। हालांकि हल्के कोहरे से लोगों को अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ सकता है।

Noida Weather Forecast Today

नोएडा में बदले मौसम के मिजाज

बता दें कि कुछ दिन पहले ही बर्फीली हवाओं से राहत मिली थी। मौसम विभाग ने शहर में फिर शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के आसार भी बढ़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार 12 फरवरी से शहर के तापमान में बदलाव शुरू होगा। मौसम विभाग की मानें तो अब शहर में बारिश होने की संभावनाएं बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही ठंड एक बार फिर दस्तक दे रही है। आइए बताएं आज कैसा रहेगा शहर का तापमान...

End of Feed