Noida Weather Forecast Today in Hindi: नोएडा में रविवार को आसमान साफ है। हल्के कुहासा के साथ नोएडा में सुबह की शुरुआत हुई है। दिन के समय धूप निकलने से मौसम सुहाना हो जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो से तीन दिन तक नोएडा का मौसम ऐसे ही साफ रहने के उम्मीद है। 14 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। नोएडा में बर्फीली हवाएं भी कम हो गई है। इससे नोएडा के तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। आइए बताएं कैसा रहेगा आज शाम में नोएडा का मौसम...
नोएडा में मौसम का हाल
नोएडा का तापमान
नोएडा में सुबह की शुरुआत कुहासा(हल्की धुंध) से हुई है। फिलहाल मौसम साफ है और आज दिनभर साफ रहने की उम्मीद है। दोपहर के समय धूप के साथ लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। नोएडा के तापमान की बात करें को शहर का आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में प्रतिदिन वृद्धि हो सकती है। हालांकि सुबह और शाम में होने वाली ठंड में लोगों की कंपकंपी छूट जाती है। शहर में सुबह और शाम के समय गलन वाली सर्दी हो रही है। जानकारी के अनुसार भले ही नोएडा के तापमान में वृद्धि देखी जा रही हो लेकिन लोगों को ठंड से जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सुबह-शाम की ठंड लोगों को सताती रहेगी। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, ठंड वापस दस्तक दे सकती है।
नोएडा में बारिश की दस्तक
मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के आधार पर, नोएडा और कई अन्य क्षेत्रों में आने वाले 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही शीतलहर के चेतावनी भी दी गई है। यदि नोएडा में फिर बारिश होती है तो ठंड के कम होने की उम्मीद और बढ़ने की उम्मीद दोनों ही है। शीतलहर के चलने से ठंड का बढ़ना तय है। इसके अलावा आपको बता दें कि 14 फरवरी को बारिश होने का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया गया है।
