Noida Weather Forecast Today: नोएडा में धूप की तपिश हुई तेज, बदले मिजाज के बीच जानें कैसा रहेगा आज शहर का मौसम

Noida Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: नोएडा में मौसम साफ है। धूप निकल रही है और उसकी तपिश लोग महसूस कर रहे हैं। सोमवार से नोएडा के मौसम में एक बार फिर बदलाव होंगे।

Noida Weather Forecast Today in Hindi: नोएडा का मौसम साफ बना हुआ है। शहर में चल रही बर्फीली हवाओं में भी कमी देखी गई है। नोएडा में सुबह-शाम की ठंड देखी जा रही है। दोपहर में धूप निकलते से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। धूप की तपिश से ठंड के जाने की उम्मीद लग रही है। लेकिन जल्द ही नोएडा का मौसम बदल सकता है। नोएडा और एनसीआर के कई क्षेत्रों में सोमवार से मौसम में एक बार फिर बदलाव दिखना शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा में शनिवार और रविवार को अच्छी धूप रहेगी और मौसम साफ रहेगा। सोमवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखा जाएंगे। इसके अलावा बारिश होने की भी आशंका जताई जा रही है।

नोएडा का मौसम

नोएडा में मौसम साफ है। दिन के समय तापमान में वृद्धि हो रही है। दोपहर के समय लोगों को हाथ में जैकेट लेकर घूमते हुए देखा जा रहा है। दोपहर के तापमान में हुई वृद्धि के बाद से लोगों को गर्म कपड़ों को कम करते हुए देखा गया है। नोएडा में आज केे तापमान की बात करें तो सुबह का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है। समय के साथ तापमान में एक-एक डिग्री की वृद्धि देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोपहर में नोएडा का तापमान 23 तक जा सकता है। वहीं शाम 4 बजे के बाद तापमान कम होना शुरू होगा।

End of Feed