Noida News: कोहरे के चलते ट्रैफिक गाइडलाइंस जारी, एक्सप्रेसवे पर वाहनों के लिए नई स्पीड लिमिट लागू

गौतमबुद्ध नगर में घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी को ध्यान में रखते हुए यातायात विभाग ने नई ट्रैफिक गाइडलाइंस जारी की हैं। सुरक्षा के मद्देनजर यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और नोएडा एलिवेटेड रोड पर हल्के और भारी वाहनों के लिए अधितम स्पीड लिमिट तय की गई है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Noida News: दिल्ली-एनसीआर में अब घना कोहरा छाने लगा है। जिससे विजिबिलिटी भी काफी प्रभावित हो रही है। जिसे देखते हुए गौतमबुद्ध नगर यातायात विभाग ने कोहरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए नई ट्रैफिक गाइडलाइंस जारी की हैं। दृश्यता में कमी के चलते सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख मार्गों पर वाहनों की अधिकतम स्पीड लिमिट तय की गई है।

Fog

सांकेतिक फोटो (PTI)

यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड लिमिट

यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 75 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। वहीं भारी वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी हल्के वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड लिमिट 75 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। इसके अलावा भारी वाहनों के लिए यह 50 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है।

End of Feed