Noida News: दिल्ली-एनसीआर में अब घना कोहरा छाने लगा है। जिससे विजिबिलिटी भी काफी प्रभावित हो रही है। जिसे देखते हुए गौतमबुद्ध नगर यातायात विभाग ने कोहरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए नई ट्रैफिक गाइडलाइंस जारी की हैं। दृश्यता में कमी के चलते सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख मार्गों पर वाहनों की अधिकतम स्पीड लिमिट तय की गई है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड लिमिट
यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 75 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। वहीं भारी वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी हल्के वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड लिमिट 75 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। इसके अलावा भारी वाहनों के लिए यह 50 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है।
नोएडा एलिवेटेड रोड पर वाहनों की स्पीड लिमिट
यातायात विभाग ने नोएडा एलिवेटेड रोड पर हल्के वाहनों की स्पीड लिमिट 50 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 40 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। वाहन चालकों से निर्धारित स्पीड लिमिट का पालन करने और कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
NCR में सीजन का पहला घना कोहरा
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में रविवार को सीजन का पहला घना कोहरा देखने को मिला। जिसके चलते नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में सुबह और रात के समय विजिबिलिटी में काफी कम दर्ज की गई। जिससे आम जनजीवन और यातायात पर काफी प्रभाव पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
