शहर

Noida International Airport: इंतजार हुआ खत्म, इस दिन होगा पहला ट्रायल, जल्द उड़ान भरेंगी विमान

Jewar Airport: नोएडा में बन रहे जेवर एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एयरपोर्ट से ट्रायल उड़ान की तिथि सामने आ गई है। इसके साथ ही एयरपोर्ट से कब से उड़ान सेवा की शुरुआत होगी, इसकी भी डेट तय कर ली गई है-

Image

जल्द शुरू होगा नोएडा एयरपोर्ट का ट्रायल

Photo : iStock

Jewar Airport: नोएडा में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अपडेट ये है कि जल्द ही एयरपोर्ट पर ट्रायल होने जा रहा है और इसकी डेट भी सामने आ गई है। बता दें कि ट्रायल की डेट तय करने के लिए डायरेक्ट्रेट जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) के साथ यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. (यापल) की बैठक रखी गई थी। इस बैठक में ट्रायल की डेट पर सहमति बनी, जिस दिन इस एयरपोर्ट पर ट्रायल उड़ान होगा, जिसके बाद आगे का रास्ता खुल जाएगा।

कब होगा ट्रायल?

बता दें कि डीजीसीए और यापल के बीच बैठक में ट्रायल के लिए 30 नवंबर की तिथि तय की गई है। यानी कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 30 नवंबर को ट्रायल होगा। ट्रायल होने के बाद अगले साल (2025) 17 अप्रैल को कमर्शियल उड़ान की शुरुआत होगी। बताया गया है कि जब तक कमर्शियल उड़ान शुरू नहीं होता, तब तक ट्रायल जारी रहेगा।

युद्ध स्तर पर चल रहा काम

जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल, 2025 से कमर्शियल उड़ान शुरू करने को लेकर शुरुआत में 65 फ्लाइट का टारगेट रखा गया है। हालांकि, इस पर निर्णय लिया जाना बाकी है। इनमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल उड़ानें शामिल हैं। बता दें कि एयरपोर्ट को विभिन्न चरणों में विकसित करना है। इसके पहले चरण में 1334 हेक्टेयर में विकास कार्य किया जा रहा है, जो युद्ध स्तर पर चल रहा है।

क्या कहता है नियम?

बताया गया कि अगले साल 17 अप्रैल का डेट रखा गया है। हालांकि, इससे पहले सारा काम निपटाया जाना है। अगर तय समय से काम पूरा नहीं होता है, तो कमर्शियल उड़ान की तिथि में देरी हो सकती है। यह एक सप्ताह पहले भी हो सकता है और एक सप्ताह बाद भी। अगर फिर भी तय समय से उड़ानें शुरू नहीं होती है तो यापल को और छह महीने का इंतजार करना होगा, उड़ान शुरू करने से 70 दिन पहले सभी प्रक्रियाओं को पूरा करना होता है, तभी जाकर उड़ान शुरू हो पाता है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article