Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिली बड़ी सुरक्षा मंजूरी, जल्द शुरू होंगी उड़ानें

जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को BCAS से सिक्योरिटी वेटिंग अप्रूवल मिल गया है, जिससे एयरोड्रोम लाइसेंस मिलने का रास्ता भी अब साफ हो गया है। लाइसेंस मिलने के बाद एयरलाइंस और ऑपरेटरों के बीच उड़ानों के संचालन पर चर्चा होगी।

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) से एयरपोर्ट को जांच के बाद सिक्योरिटी वेटिंग अप्रूवल मिल गया है। जिससे एयरड्रोम लाइसेंस मिलने में एक बड़ी रुकावट भी दूर हो गई है। इस मंजूरी के साथ ही एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इस एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद एनसीआर और पश्चिमी यूपी को बड़ा लाभ होगा। इससे लाखों यात्रियों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

Noida international airport

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (फाइल फोटो)

एयरोड्रोम लाइसेंस जल्द मिलने की उम्मीद

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट को BCAS से सिक्योरिटी वेटिंग क्लियरेंस मिल गया है। जिसके बाद अब एयरोड्रोम लाइसेंस भी जल्द ही मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि एयरोड्रोम लाइसेंस मिलने के बाद एयरलाइंस कंपनियों और एयरपोर्ट ऑपरेटरों के बीच फ्लाइट ऑपरेशन और शेड्यूलिंग को लेकर चर्चा होगी। इसके बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री उड़ान सेवा शुरू हो सकेगी।

End of Feed