शहर

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिली बड़ी सुरक्षा मंजूरी, जल्द शुरू होंगी उड़ानें

जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को BCAS से सिक्योरिटी वेटिंग अप्रूवल मिल गया है, जिससे एयरोड्रोम लाइसेंस मिलने का रास्ता भी अब साफ हो गया है। लाइसेंस मिलने के बाद एयरलाइंस और ऑपरेटरों के बीच उड़ानों के संचालन पर चर्चा होगी।

Image

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) से एयरपोर्ट को जांच के बाद सिक्योरिटी वेटिंग अप्रूवल मिल गया है। जिससे एयरड्रोम लाइसेंस मिलने में एक बड़ी रुकावट भी दूर हो गई है। इस मंजूरी के साथ ही एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इस एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद एनसीआर और पश्चिमी यूपी को बड़ा लाभ होगा। इससे लाखों यात्रियों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

एयरोड्रोम लाइसेंस जल्द मिलने की उम्मीद

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट को BCAS से सिक्योरिटी वेटिंग क्लियरेंस मिल गया है। जिसके बाद अब एयरोड्रोम लाइसेंस भी जल्द ही मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि एयरोड्रोम लाइसेंस मिलने के बाद एयरलाइंस कंपनियों और एयरपोर्ट ऑपरेटरों के बीच फ्लाइट ऑपरेशन और शेड्यूलिंग को लेकर चर्चा होगी। इसके बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री उड़ान सेवा शुरू हो सकेगी।

एयरपोर्ट के पहले फेज में एक रनवे शामिल

यह ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर इलाके में बन रहा है। इसका निर्माण नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तौर पर कई फेज मे हो रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद यह देश के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक बन जाएगा। फिलहाल एयरपोर्ट का पहला फेज जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इस चरण में करीब 1,300 हेक्टेयर क्षेत्र में एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। जिसमें एक टर्मिनल बिल्डिंग और एक रनवे शामिल होगा। अधिकारियों के अनुसार, पहले फेज में यह एयरपोर्ट हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखेगा।

2024 में होना था एयरपोर्ट का उद्घाटन

गौरतलब है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन पहले सितंबर 2024 में प्रस्तावित था। लेकिन विभिन्न कारणों से इसकी टाइमलाइन को कई बार आगे बढ़ाया गया। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जल्द ही शुरू हो जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article