Noida: जेवर सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में गैस कंपनी और एजेंसी पर मुकदमा दर्ज, घर में रखे थे 23 सिलेंडर

नोएडा में सोमवार को गैस सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने गैस आपूर्तिकर्ता कंपनी और संबंधित एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Noida Gas Cylinder Blast: नोएडा के जेवर में सोमवार को हुए सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में पुलिस ने गैस आपूर्तिकर्ता कंपनी और संबंधित गैस एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए थे। बताया जा रहा है कि घर में आठ दिन बाद बेटी की शादी थी और मकान में 23 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। मामले की जांच की जा रही है।

fire

नोएडा में गैस सिलेंडर फटने से दो की मौत (सांकेतिक फोटो)

गैस लीकेज के बाद फटा सिलेंडर

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक, 23 नवंबर को दयानतपुर गांव के एक घर में एलपीजी सिलेंडर से गैस लीकेज के कारण आग लग गई। इसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और घर में तेजी से लपटें फैल गईं। हादसे में घर में मौजूद वीरपाल सिंह (56) और उनके बेटे अभिषेक (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अभिषेक की पत्नी काजल और उनका दो वर्षीय बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

End of Feed