शहर

Noida Places: नोएडा के 5 अद्भुत ठिकाने, यहां आकर दिल हो जाता है बाग-बाग, चेक करें लिस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 31, 2024, 11:54 AM IST

अगर आपको भी घूमने फिरने और नई चीजों को ट्राई करने का शौख है तो नोएडा में कई ऐसी जगहें हैं, जहां जाना आपको शानदार अनुभव कराएंगा। इन जगहों पर आप स्वादिष्ट खाने का भी टेस्ट ले सकते हैं। वहीं यहां गेम्स से लेकर शॉपिंग तक का मजा ले सकते हैं।

Image

नोएडा

Photo : Twitter

Noida: अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और दिल्ली एनसीआर में रहते हैं। आपके पास नोएडा में घूमने के लिए कई ऐसी जगहें हैं, जहां जाकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। नोएडा की जगहों पर आप अपने फैमिली और अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं। यहां आपको कई ऐसी जगहें मिलेंगी जहां आप घूम भी सकते हैं। एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्ंयजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। और इन जगहों पर आप शॉपिंग भी कर सकते हैं। नोएडा आपको कई ऐसे मार्केट्स मिलेंगे, जहां आप अपने बजट में खरीदारी कर सकते हैं। इन मार्केट्स में कपड़े, घरेलू सामान और खाने-पीने के भी कई ऑप्शन्स शामिल हैं।

Worlds of Wonder

Noida, Sector-38A

वर्ल्ड्स ऑफ वंडर नोएडा के द ग्रेट इंडिया मॉल, सेक्ट में है। नोएडा ज्यादातर टूरिस्टों का यहां आना-जाना रहता है। ये जगह फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय करने की लिए बेस्ट है। अगर आप बच्चों को लेकर जा रहे हैं, उन्हें यहां बहुत आनंद आने वाला है। यहां कई सारे गेम्स, वॉटर राइड्स और झूले लगाएं गए हैं। जहां आना आपको पूरा पैसा वसूल लगेगा।

Brahmaputra Market

Noida Sector-29

अगर आपको खाने की नई-नई डिशेज ट्र्राई करना पसंद है तो ब्रह्मपुत्रा मार्केट आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको कई तरह के अलग-अलग स्वादिष्ट व्ंयजन मिलेंगे। यहां हर समय लोगों की भीड़ लगी रहती है। खाने-पीने के अलावा यहां से आप कपड़ो, ज्वेलरी और क्रॉकरी की खरीदारी भी कर सकते हैं।

Golf Course

Noida, Sector-38

अगर आपको गोल्फ खेलना पसंद है तो आप नोएडा गोल्फ कोर्स जा सकते हैं। यहां आपको कई तरह के और भी गेम्स खेलने को मिलेगा। साथ ही यहां कई शानदार रेस्टोरेंट्स, कैफेज भी हैं। जहां आप आराम से अपने दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

Okhla Bird Sanctuary

Noida, Sector-95

नेचर लवर्स के लिए ये जगह बेस्ट है। यहां आपको कई तरह के पक्षियों का दीदार होगा। यहां के शांत और सुंदर महौल में जाकर आपको सुकून का एहसास होगा। साथ ही यहां बैठकर आप घंटों सुंदर पक्षियों को निहार सकते हैं। साथ ही फोटोज भी क्लिक करा सकते हैं।

Smaaash

Noida, Sector-18

स्मैश नोएडा के डीएलएफ मॉल में है। आपको अगर गेमिंग का शौख है तो ये जगह आपके लिए एक बेहतर विक्लप है। यहां आप कई तरह के अलग-अलग और गेम खेलने का मजा ले सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक यह जगह दोनों के लिए है मनोरंजन से भरपूर है।

End of Article