'कांग्रेस ने संविधान को ताक पर रखकर चलाई सरकार, अब दे रही लोकतंत्र पर उपदेश', झारखंड की धरती से नितिन नवीन ने बोला हमला

झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे नवीन शनिवार को रांची में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल लागू करने से लेकर विभिन्न राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाने तक कांग्रेस ने अपनी सुविधा के अनुसार देश चलाया। अब वही पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बात कर रही है।

NITIN NABEEN

नितिन नवीन ने बोला कांग्रेस पर हमला।

End of Feed