नितिन गडकरी ने अनिल फिरोजिया को फिर याद दिलाया वजन वाला चैलेंज; बोले- मेरा भी वजन 135 किलो था...

Nitin Gadkari Weight Challenge: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर वजन को लेकर उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया की चुटकी ली। उन्होंने उज्जैन में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से सांसद अनिल फिरोजिया को वजन वाला चैलेंज याद दिलाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में इस साल हम तीन लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा करके देंगे।

Nitin Gadkari Weight Challenge: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर वजन को लेकर उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया की चुटकी ली। उन्होंने उज्जैन में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से सांसद अनिल फिरोजिया को वजन वाला चैलेंज याद दिलाया। गडकरी ने कहा कि मैंने अनिल फिरोजिया से कहा था कि जितना वजन घटाओगे, उतने हजार करोड़ रुपये शहर के विकास कार्यों के लिए दूंगा। अब वजन फिर से बढ़ रहा है तो सड़कें वापस लेनी पड़ेंगी।

Nitin Gadkari Anil Firojiya

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (फोटो साभार: @bjpanilfirojiya)

इस पर अनिल फिरोजिया ने कहा कि जीतू पटवारी ने ऑपरेशन कर वजन घटाने की बात कही थी। उन्हीं को दिखाने के लिए वजन बढ़ाया है। हालांकि, बाद में गडकरी ने कहा कि मैं मजाक कर रहा हूं। मेरा भी वजन 135 किलो था। अभी 89 किलो है। मैंने 46 किलो कम किया है। स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए। अगर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो आप किसी भी ताकत का मुकाबला कर सकते हैं।

End of Feed