शहर

कर्नाटक के हुबली में मंदिर में सिलेंडर विस्फोट, नौ श्रद्धालु बुरी तरह झुलसे; हालत गंभीर

कर्नाटक के हुबली में शिव मंदिर में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के कारण भगवान अयप्पा के नौ भक्त गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात शहर के साईनगर में हुई। जब यह हादसा हुआ, तब भक्त मंदिर के कमरे में सो रहे थे। सभी घायलों को तुरंत केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Hubballi News: कर्नाटक के हुबली में स्थित एक शिव मंदिर में रविवार रात एक भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में भगवान अयप्पा के नौ भक्त गंभीर रूप से झुलस गए। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद इलाके में डर का माहौल है।

सिलेंडर ब्लास्ट में नौ श्रद्धालु झुलसे

पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब भक्त मंदिर के एक कमरे में सो रहे थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि खाना पकाने के बाद एलपीजी सिलेंडर को ठीक से बंद नहीं किया गया था, जिसके कारण यह विस्फोट हुआ। सभी घायलों को तुरंत केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सबरीमाला यात्रा पर जाने वाले थे भक्त

यह भी बताया जा रहा है कि ये सभी भक्त केरल में स्थित प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर की यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे। इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article