शहर

नासिक में खौफनाक वारदात: छेड़छाड़ के विरोध पर परिवार पर जानलेवा हमला, 15 KM तक किया कार का पीछा; 9 गिरफ्तार

नासिक के इगतपुरी में परिवार पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि परिवार की युवती से आरोपियों ने छेड़छाड़ की थी, जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी कार का कई किलोमीटर तक पीछा कर हमला किया।

Image

नासिक परिवार हमला केस में 9 आरोपी गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

Nashik News: नासिक के इगतपुरी में रविवार को घूमने निकलने एक परिवार के साथ खौफनाक वारदात हुई। आरोप है कि भावली बांध (Bhavali Dam) झरने पर परिवार की एक युवती से छेड़छाड़ की गई। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी गाड़ी को 15 किलोमीटर तक दौड़ाकर पीछा किया। इस दौरान कार में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। इस मामले में पुलिस ने 9 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शहर और ग्रामीण पुलिस की संयुक्त टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए इन आरोपियों को दबोचा है।

क्या था पूरा मामला?

रविवार को नासिक का रहने वाला एक परिवार छुट्टी के दिन इगतपुरी के पास प्रसिद्ध भावली डैम वॉटरफॉल पर पिकनिक मनाने गया था। वहां पहुंचने पर कुछ स्थानीय बदमाशों ने परिवार की एक युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। जब परिवार ने इस हरकत का विरोध किया तो उनके बीच बहस शुरू हो गई। विवाद को बढ़ता देख परिवार ने वहां से निकलने का फैसला किया। लेकिन बदमाशों ने बाइक और गाड़ियों से उनकी कार का पीछा रना शुरू कर दिया।

15 किलोमीटर तक बदमाशों ने किया पीछा

आरोप है कि बदमाशों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से लैस होकर करीब 10 से 15 किलोमीटर तक परिवार की कार को दौड़ाया। इस दौरान कई जगहों पर उन्हें रोकने की कोशिश की और कार में जमकर तोड़फोड़ करते हुए उनपर जानलेवा हमला किया। पीड़ित परिवार ने किसी तरह कार की रफ्तार बढ़ाकर अपनी जान बचाई थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग कार का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कार के टूटे हुए शीशे भी देखे जा सकते हैं।

इस खौफनाक घटना सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और केस दर्ज कर जांच शुरू की। नासिक ग्रामीण पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी बचे संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article