NIA ने खोला तीन दशक पुराना केस, अलगाववादी शब्बीर शाह अरेस्ट; 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर

एनआईए ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को 30 साल पुराने (1996) के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पटियाला कोर्ट ने NIA को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड दी है। जाने क्या था ये मामला?

दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को 1996 के एक मामले में गिरफ्तार किया है। यह मामला जम्मू-कश्मीर में भीड़ हिंसा से जुड़ा है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने एनआईए को 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर दी। यह मामला 17 जुलाई 1996 को श्रीनगर के शेरगड़ी थाने में दर्ज एफआईआर से संबंधित है। एनआईए ने इस केस को 1 अप्रैल 2026 को दोबारा दर्ज किया था। अदालत ने आदेश दिया है कि आरोपी को 20 अप्रैल तक जम्मू स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया जाए।

अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह

अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह (फोटो-ट्विटर)

क्या था मामला?

जांच एजेंसी के अनुसार, यह मामला उस समय का है जब मारे गए आतंकियों के जनाजे के दौरान भीड़ ने नारेबाजी की और स्थिति हिंसक हो गई। आरोप है कि भीड़ ने पथराव किया, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और कुछ आतंकियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिससे सुरक्षाकर्मी घायल हुए।

End of Feed