शहर

बर्फ के ऊपर New Year सेलिब्रेशन, हिमाचल में टूरिस्टों ने जमाए पैर; बर्फ की सिल्ली पर दौड़ रहे वाहन

New Year 2025: नए साल के आगमन को लेकर अभी से हिमाचल के टूरिस्ट प्लेस गुलजार हैं। बर्फबारी के बीच न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे हैं। ऐसे में एक साथ अधिक टूरिस्ट पहुंचने से सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है।

Image

हिमाचल में बर्फबारी

New Year 2025: नए साल के जश्न में दुनिया डूजॉबने के लिए तैयारी कर रही है। वैकेशन को इंजॉय करने के लिए लोग डेस्टिनेशन का चयन कर रहे हैं। ज्यादातर लोग पहाड़ों में 2024 का आखिरी और नए साल 2025 का पहला दिन मनाना चाह रहे हैं। यही कारण है कि अभी से बर्फबारी में न्यू ईयर मनाने को लेकर टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे हैं। नए साल के आगमन और बर्फबारी के साथ समय बिताने का जुनून सर चढ़कर बोल रहा है।

हिमाचल में बर्फबारी देखने के लिए टूरिस्टों की भारी भीड़ पहुंच रही है। हालात ये हैं कि महज 4 दिनों में 90 हजार गाड़ियों में 4 लाख से ज्यादा टूरिस्ट हिमाचल पहुंच चुके हैं, जिससे हिमाचल प्रदेश के टूरिस्ट प्लेस टूरिस्टों से गुलजार हैं।

शिमला से कुफरी के बीच लंबा ट्रैफिक जाम

भारी संख्या में टूरिस्टों के पहुंचने से जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग रहा है। शिमला से कुफरी के बीच लंबा ट्रैफिक जाम भी परेशान कर रहा है। वहीं, मनाली के सोलंग नाला में 1500 से ज्यादा वाहन ट्रैफिक जाम में फंस गए। पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की देर रात तक रेक्क्यू में जुटी रही। कुल्लू एसपी डॉ. कार्तिकेयन अपनी पूरी टीम के साथ रात भर बर्फबारी में फंसे टूरिस्टों को निकालते रहे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article