नए साल पर मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, सोमनाथ से वैष्णो देवी मंदिर तक दिखी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें

नए साल के पहले दिन देशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आज गुजरात के सोमनाथ महादेव मंदिर, जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर और पटना के महावीर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं और नए साल के मंगलमय होने की कामना कर रहे हैं।

देश और दुनिया ने साल 2024 को अलविदा कहते हुए पूरे जोश के साथ नए साल 2025 का स्वागत किया है। नए साल के पहले दिन देश में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग मंदिरों में पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद मांग रहे हैं और अपने अच्छे स्वास्थ्य और भविष्य की कामना कर रहे हैं। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किया हैं। नए साल के पहले दिन सुबह से ही गुजरात के सोमनाथ महादेव मंदिर, उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर, पटना में महावीर मंदिर और वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। सोमनाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

temple

मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

दर्शन के लिए देश-विदेश से आए लोग

नए साल की शुरुआत के साथ ही जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी के पवित्र धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु माता रानी का आशीर्वाद लेने और अपने जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करने के लिए कटरा पहुंचे हैं। वहीं सोमनाथ महादेव मंदिर आए एक भक्त ने कहा, "2025 के पहले दिन मुझे सोमनाथ बाबा के मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिला। यहां का वातावरण बहुत पवित्र है, और आज दर्शन करना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। मैं प्रार्थना करता हूं कि हमारा देश इसी तरह आगे बढ़ता रहे।"

End of Feed