शहर

Road Accident: हरिद्वार में खड़े ट्रक में घुसी कार, हरियाणा के 4 लोगों की मौत

हरिद्वार में एक कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे हरियाणा के चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

Image

Road Accident: हरिद्वार में खड़े ट्रक में घुसी कार, हरियाणा के 4 लोगों की मौत

हरिद्वार: जिले के बहादराबाद इलाके में एक कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे हरियाणा के चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बहादराबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया कि दुर्घटना बुधवार देर रात शनिदेव मंदिर के पास हुई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनमें से एक की मौत हो गई।

इनकी हुई थी मौत

मृतकों की पहचान केहर सिंह (35), आदित्य (38), मनीष (36) और प्रकाश (40) के रूप में हुई है। केहर, आदित्य और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रकाश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। राठौर ने बताया कि मृतक हरियाणा के रेवाड़ी जिले के लिसाड़ी गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि एक अन्य घायल व्यक्ति की पहचान महिपाल के रूप में हुई है, जिनका अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में इलाज जारी है।

राठौर ने बताया कि ट्रक चालक रहमान वाहन को सड़क किनारे खड़ा करके शौचालय गया था और इसी दौरान दुर्घटना हो गई।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article