शहर

Ayodhya Ram Mandir: अपने घर पधारे प्रभु राम! वेदमन्त्रों की ध्वनि से वातावरण मंगलमय

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या स्थित मंदिर में गुरुवार को भगवान राम की नई प्रतिमा का आगमन हो गया। यजमान द्वारा प्रधानसंकल्प होने पर वेदमन्त्रों की ध्वनि से वातावरण मंगलमय हुआ।

Image

अपने घर पधारे प्रभु राम

Photo : Twitter

अयोध्या: वर्षों के इंतजार के बाद भगवान रामलला की प्रतिमा रामनगरी पहुंच गई। इसी बीच गुरुवार अयोध्या में जन्म भूमि स्थित राम मन्दिर में दिन में 12:30 बजे के बाद राममूर्ति का प्रवेश कराया गया। दोपहर 1:20 बजे यजमान द्वारा प्रधानसंकल्प होने पर वेदमन्त्रों की ध्वनि से वातावरण मंगलमय हुआ। मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य गुरुवार को संपन्न हुए। 22 जनवरी को देश के लिए ऐतिहासिक दिन रहेगा। इसी दिन अयोध्या मंदिर में भगवान रामलला विराजेंगे। इस शुभ दिन के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने 7,000 से ज्यादा लोगों को निमंत्रण दिया है। रामलला की मूर्ति को बुधवार रात राम मंदिर के गर्भगृह में लाया गया था।

कल अनुष्ठान का ये है प्लान

दिनांक 19 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 9 बजे अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट होगी। उसके पूर्व गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार होगा। अरणिमन्थन द्वारा प्रगट हुई अग्नि की कुण्ड में स्थापना, ग्रहस्थापन, असंख्यात रुद्रपीठस्थापन, प्रधानदेवतास्थापन, राजाराम - भद्र - श्रीरामयन्त्र - बीठदेवता - अङ्गदेवता - आवरणदेवता - महापूजा, वारुणमण्डल, योगिनीमण्डलस्थापन, क्षेत्रपालमण्डलस्थापन, ग्रहहोम, स्थाप्यदेवहोम, प्रासाद वास्तुश्शान्ति, धान्याधिवास सायंकालिक पूजन एवं आरती होगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article