शहर

दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, दमकल कर्मियों ने संभाला मोर्चा; 4 बच्चों समेत 8 लोगों को बचाया गया

दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में एक मकान में लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि एक घायल कुत्ते को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया।

Image

दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में मकान में लगी आग से हड़कंप (फोटो: ANI)

Photo : ANI

New Friends Colony House Fire: दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में रविवार दोपहर करीब 3:40 बजे एक मकान में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दो दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। प्रारंभिक आशंका के विपरीत, इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। हालांकि, घर में मौजूद एक कुत्ता घायल हो गया, जिसे सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है।

फायर स्टेशन ऑफिसर ने क्या कहा?

फिलहाल मामले से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। फायर स्टेशन ऑफिसर फूल सिंह मीणा के अनुसार, दोपहर करीब 3:38 बजे एक मकान में आग लगने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर इमारत के ऊपरी हिस्से में घना धुआं फैला हुआ था और कुछ लोग अंदर फंसे हुए थे।

4 बच्चे और 4 वयस्क को बचाया गया

दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 4 बच्चों समेत 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आग इमारत के अपर ग्राउंड फ्लोर पर लगे एयर कंडीशनर (एसी) में खराबी के कारण लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और एहतियात के तौर पर चार दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात रहीं। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है।

मालवीय नगर के होटल में अग्निकांड से 21 लोगों की मौत

वहीं इससे पहले साउथ दिल्ली के एक होटल में आग लगने से अबतक कुल 22 लोगों की मौत हो गई है। हाल फिलहाल की जानकारी के अनुसार पुलिस ने होटल के 65 वर्षीय रसोइये को गिरफ्तार कर लिया है और फरार प्रबंधक की तलाश के प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस त्रासदी से जुड़े घटनाक्रम को समझने के लिए अब तक होटल के कई कर्मचारियों से पूछताछ की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में स्थित 'फ्लरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट' (बी एंड बी) होटल के रसोइये केशव नेगी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article