NEET पेपर लीक ने एक और घर का चिराग छीना! मऊगंज की आकांक्षा ने की आत्महत्या, कर्ज लेकर बेटी को पढ़ा रहा था परिवार

मध्य प्रदेश के मऊगंज में नीट छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने आत्महत्या कर ली है। परिवार के अनुसार परीक्षा से जुड़ी खबरों के बाद वह मानसिक तनाव में थी। परिवार ने बेटी की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया था। घटना के बाद राजनीतिक दलों ने परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

NEET Aspirant Suicide: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नीट की छात्रा ने आकांक्षा चतुर्वेदी ने खुदकुशी कर जान दे दी। डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली आकांक्षा की मौत के बाद से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार ने बेटी को पढ़ाने के लिए कर्ज लिया था। इस घटना ने एक बार फिर देश की प्रतियोगी परीक्षा व्यवस्था और छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Neet student suicide

मृतक छात्रा मूल रूप से मऊगंज जिले के मगनिया गांव की रहने वाली थी। वह नागपुर में अपने परिवार के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों का कहना है कि आकांक्षा लंबे समय से मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही थी। उसके पिता कृष्ण कुमार चौबे किसान हैं और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए नागपुर में कुक का काम भी करते थे। परिवार ने उसकी पढ़ाई के लिए कर्ज लिया था और उसे डॉक्टर बनाने का सपना देखा था।

End of Feed