'15 मिनट का काम 1 घंटे में भी नहीं हुआ', लुटियंस दिल्ली में सड़कें डूबीं तो इंजीनियर सस्पेंड, कई और पर लटकी तलवार

NDMC Waterlogging Action: राजधानी दिल्ली के लुटियंस इलाके में हुई भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने सख्त रुख अपनाया है। अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी द्वारा जनता से माफी मांगे जाने के बाद, अब लापरवाही के आरोप में NDMC के एक कार्यकारी अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।

NDMC Waterlogging Action: पिछले सप्ताह दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश के बाद लुटियंस दिल्ली के प्रमुख इलाकों में हुए जलभराव के मुद्दे पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। NDMC के अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने के ठीक बाद, परिषद ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एक कार्यकारी अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) को निलंबित कर दिया है।

Manoj Kumar Dwivedi  Parvesh Saheb Singh

लुटियंस दिल्ली में जलभराव पर बड़ा एक्शन (फोटो: X/@dwivedimk_ias)

यह कार्रवाई दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री और NDMC के पदेन सदस्य प्रवेश साहिब सिंह द्वारा वरिष्ठ नागरिक अधिकारियों के साथ बुलाई गई समीक्षा बैठक के बाद आई है। बैठक में जलभराव की स्थिति और निकासी व्यवस्था में हुई देरी पर कड़ी नाराजगी जताई गई थी।

End of Feed