NCR की जहरीली हवा पर लगेगी लगाम, चार राज्यों ने मिलकर तैयार किया बड़ा प्लान

4 राज्यों के साथ मिलकर रेखा सरकार दिल्ली के विकास और प्रदूषण नियंत्रण की साझा रणनीति बना रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज बैठक की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि NCR के समग्र और संतुलित विकास के लिए सभी राज्यों को मिलकर गंभीर और लगातार प्रयास करने होंगे।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के संतुलित विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मंगलवार को NCR योजना बोर्ड (NCRPB) की 42वीं बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

NCR को नई रफ्तार देने की तैयारी।

NCR को नई रफ्तार देने की तैयारी।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि NCR के समग्र और संतुलित विकास के लिए सभी राज्यों को मिलकर गंभीर और लगातार प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ NCR के हर हिस्से तक पहुंचना चाहिए, तभी क्षेत्रीय विकास की गति तेज होगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

End of Feed