शहर

MARCOS Commando Death: सड़क दुर्घटना में नौसेना के मार्कोस कमांडो अमित सिंह राणा की मृत्यु

MARCOS Commando Death: शौर्य चक्र से सम्मानित भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो अमित कुमार राणा की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अमित हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की ज्वालामुखी तहसील के लाहारू गांव के रहने वाले थे।

Image

भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो अमित कुमार राणा (फाइल फोटो)

MARCOS Commando Death: भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो और शौर्य चक्र से सम्मानित अमित सिंह राणा की हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लाहारू इलाके में कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि उनकी कार करीब 500 फुट गहरी खाई में गिर गई।उसने बताया कि 32 साल के राणा सोमवार रात करीब 11 बजे ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के लाहारू में एक तीखे मोड़ पर वाहन पर नियंत्रण खो बैठे और उनकी कार खाई में गिर गई। वह एक मित्र से मिलने के बाद घर लौट रहे थे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद उन्हें आधी रात खाई से बाहर निकाला। उन्हें खांडियन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी, चार वर्षीय पुत्र और दो बहनें हैं

मंगलवार को उनके पैतृक गांव लाहारू में उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। ज्वालामुखी विधायक संजय रत्न ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।राणा के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी, चार वर्षीय पुत्र और दो बहनें हैं।

उन्हें प्रतिष्ठित शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था

जम्मू कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियानों के दौरान असाधारण वीरता प्रदर्शित करने के लिए उन्हें प्रतिष्ठित शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। 2018 में ऑपरेशन रक्षक के तहत, उन्होंने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कई जोखिम भरे अभियानों में भाग लिया था।

वहीं एक अन्य घटना में गुजरात के सूरत जिले में बारडोली के उवा-माणेकपोर गांव के पास दो महाराष्ट्र राज्य परिवहन (ST) की बसों और एक ट्रैक्टर के बीच भीषण ट्रिपल एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। धुलिया से सूरत जा रही एक बस ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को टक्कर मारी, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही दूसरी एसटी बस से टकरा गई। टक्कर के बाद एक बस पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई, जिससे कई यात्री अंदर ही फंस गए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article