शहर

खलासी ने नाविक की हत्या कर मचाया तांडव, बीच समुद्र नाव में लगाई आग; Video देख दहल उठेगा दिल

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में समुद्र के बीच नाव पर खलासी ने नाविक की हत्या कर दी। नाराज खलासी ने नाव को भी आग के हवाले कर करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान कर दिया।

Image

धू-धूकर जली नाव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

सिंधुदुर्ग: गहरे समुद्र में नाव पर सवार नाविकों के बीच हुए विवाद में तांडेल ( नाविक) की हत्या कर खलासी ने नाव में आग लगा दी। ये वारदात 28 अक्टूबर को जिले के देवगढ़ के पास कुंकेश्वर के पास समुद्र की बताई जा रही है। नाव जलने से करीब डेढ़ करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नाव धू-धूकर जल रही है। और लोग उसमें सवार लोगों को कूदने के लिए कह रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक रत्नागिरी के राजीववाड़ा इलाके के नुमान रफीक फंसोपकर की नाव मुजात रबिया मिरकर वाडा मछली पकड़ने के लिए निकली थी। कुनकेश्वर में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान खलासी और टांडेल के बीच बहस होने के बाद खलासी जयप्रकाश विश्वकर्मा ने टांडेल रवीन्द्र नाटेकर की हत्या कर दी और नाव में आग लगा दी। फिलहाल, पुलिस आरोपी जयप्रकाश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article