नासिक में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, पंचवटी की बिल्डिंग में हिली लिफ्ट; देखें Video

महाराष्ट्र के नासिक में रविवार भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई। पंचवटी इलाके की एक इमारत में कंपन और लिफ्ट में वाइब्रेशन महसूस होने से लोगों में घबराहट फैल गई।

Nasik Earthquake News: महाराष्ट्र के नासिक में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 3.3 मापी गई। भूकंप के चलते पंचवटी इलाके की एक बिल्डिंग में कंपन (Vibration) भी महसूस हुआ। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग की लिफ्ट में भी वाइब्रेशन महसूस किया गया। जिसके कारण कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों में घबराहट का माहौल रहा। फिलहाल इन झटकों से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

सुबह 5:33 बजे आया 3.3 तीव्रता का भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप रविवार 9 अगस्त को सुबह करीब 5:33 बजे नासिक में आया। भूकंप की तीव्रता 3.3 और गहराई करीब 5 किलोमीटर बताई गई है। सुबह-सुबह आए इस झटके के बाद इलाके के निवासियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने परिवारों के साथ घर से बाहर खुले स्थानों की ओर निकल आए। बताया जा रहा है कि पंचवटी इलाके की एक इमारत में भूकंप के दौरान लिफ्ट में महसूस हुआ कंपन CCTV कैमरे में भी कैद हुआ है। जिसे वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है। इसके अलावा कुछ लोगों के घरों में दरार आने की भी सूचना मिली है।

End of Feed