Meerut Metro Timing: होली के दिन 4 मार्च 2026 (बुधवार) को नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सेवाएं सुबह से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगी। दोनों सेवाएं शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक यात्रियों के लिए चालू रहेंगी।इसके साथ ही अब नमो भारत और मेरठ मेट्रो सोमवार से रविवार रोजाना चलेंगी। इनका नियमित समय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा, यात्रियों से उसी अनुसार यात्रा की अपील है।
सुबह से शाम 5 बजे तक नमो भारत की सेवा बंद
होली के त्योहार के दिन यानी 4 मार्च 2026 (बुधवार) को यात्रियों के लिए जानकारी सामने आई हैं। इस दिन नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं सुबह से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगी। जानकारी के मुताबिक, दोनों सेवाएं शाम 5:00 बजे शुरू होंगी और रात 10:00 बजे तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों से अपील है कि होली के दिन यात्रा की योजना इसी समय के अनुसार बनाएं।
नमो भारत और मेरठ मेट्रो की टाइमिंग
वहीं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह भी बताया गया है कि अब नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं रोजाना (सोमवार से रविवार) चलेंगी।इनका सामान्य समय सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रहेगा, और रविवार को भी सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी।
22 फरवरी को पीएम ने किया था उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 फरवरी को न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक 5 किमी और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किमी खंड का उद्घाटन किया गया था। इसके साथ ही सराय काले खां से मोदीपुरम तक कुल 15 स्टेशनों वाला संपूर्ण कॉरिडोर संचालित हो गया। साथ ही मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेरठ मेट्रो सेवा भी शुरू की गई। 135 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड और 120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम परिचालन गति के साथ मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज मेट्रो प्रणाली बन गई है। 21 किमी लंबे इस खंड में 12 स्टेशन हैं, जिनमें मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम इंटरचेंज स्टेशन शामिल हैं। पहले ही दिन रिकॉर्ड राइडरशिप ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोग तेज, सुरक्षित और एकीकृत सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को तेजी से अपना रहे हैं। यह परियोजना क्षेत्र में आधुनिक और यात्री-केंद्रित गतिशीलता के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।
