Nalanda News: '500 रुपये दीजिए'...मेहनताने की मांग का खौफनाक अंजाम, खौलते तेल में डाला गया मजदूर, बुरी तरह झुलसकर हुई मौत

Nalanda News: बिहार के नालंदा से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 500 रुपये की मजदूरी मांगने पर एक मजदूर को खौलते तेल की कड़ाही में डालने का आरोप है। इस दर्दनाक घटना में बुरी तरह झुलसे मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Nalanda News: बिहार के नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज 500 रुपये की मजदूरी मांगने को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर को खौलते तेल की कड़ाही में डालने का आरोप लगा है। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Nalanda Labourer Death

बिहार के नालंदा में मजदूर की मौत से सनसनी

ब्रह्मभोज में खाना बनाने के लिए गया था मजदूर

जानकारी के मुताबिक, यह घटना नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के बथानी पर गांव की है। मृतक की पहचान वेलदारी गांव निवासी कम्बु चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रघु गोप के पिता के श्राद्ध कर्म के बाद आयोजित ब्रह्मभोज में खाना बनाने के लिए गया था। मृतक के भाई ने बताया है कि दिलीप और राजा नाम के दो व्यक्ति 4 अक्टूबर को कम्बु चौहान को खाना बनाने के लिए अपने साथ ले गए थे।

End of Feed