Noida Traffic Advisory: म्यांमार के राष्ट्रपति के दौरे से नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट, कई रास्तों पर डायवर्जन लागू

रविवार को म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग के ग्रेटर नोएडा दौरे के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत कई प्रमुख मार्गों पर आज ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।

Noida Traffic Advisory: अगर आज आप नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे या ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर सफर करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। म्यांमार के राष्ट्रपति 'मिन आंग ह्लाइंग' का काफिला रविवार दोपहर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होकर ग्रेटर नोएडा जाएगा। VVIP दौरे और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने आज ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है।

UP traffic police

सांकेतिक फोटो

नोएडा में सुबह 7 से रात 10 बजे तक यातायात प्रभावित

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक मालवाहक (भारी) वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच कई प्रमुख रास्तों पर जरूरत के अनुसार कुछ समय लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया जा सकता है। हालांकि इस दौरान एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों पर कोई रोक नहीं रहेगी।

End of Feed