मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, इलाज के दौरान एक और मरीज ने तोड़ा दम; 7 हुई मृतकों की संख्या

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे में झुलसे एक और मरीज अंजनी कुमार सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य मरीज का उपचार जारी है। घटना के बाद प्रशासन ने अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर जांच शुरू कर दी है।

Muzaffarpur Hospital Fire: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में लगी आग की त्रासदी में मरने वालों की संख्या शनिवार को एक और मरीज की मौत हो जाने के बाद बढ़कर सात हो गई है। इसके साथ ही अस्पताल का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है, जहां आईसीयू वार्ड में आग लगने के बाद दम घुटने से मरीजों की मौत हो गई थी। बता दें कि बृहस्पतिवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आईसीयू में धुआं भर जाने से पांच मरीजों की मौत हो गई थी।

Muzaffarpur Hospital Fire

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में एक और मरीज की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

अंजनी कुमार सिंह की हुई मौत

आरोप है कि घटना के दौरान अस्पताल कर्मी मरीजों को असहाय छोड़कर भाग गए। एक अन्य व्यक्ति की शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मुजफ्फरपुर जिले के एक अधिकारी ने बताया कि आईसीयू से बचाए गए अंजनी कुमार सिंह नामक व्यक्ति की शनिवार को मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि अंजनी कुमार सिंह मुजफ्फरपुर जिले के पर्री गांव के निवासी थे। वे पहले से किडनी और लीवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे।

End of Feed