शहर

क्रिसमस पर मसूरी और रुड़की में कैसा रहेगा मौसम? क्या मिल पाएगा बर्फबारी का मजा; जानें ताजा अपडेट

उत्तराखंड में सीजन की दूसरी बर्फबारी शुरू हो चुकी है। कई शहरों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। मौसम विभाग ने मसूरी और रुड़की के मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है।

Image

क्रिसमस पर मसूरी और रुड़की में कैसा रहेगा मौसम? क्या मिल पाएगा बर्फबारी का मजा; जानें ताजा अपडेट

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सीजन की दूसरी बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। कई स्थानों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद से राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नीती और माणा घाटी जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमपात हुआ है, जिसके चलते निचले इलाकों में शीतलहर की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। खासकर राज्य के पर्वतीय जिलों में इस दौरान बारिश के साथ ही बर्फबारी होने की उम्मीद है। इससे राज्य में ठंड और बढ़ सकती है।

मसूरी में कैसा रहेगा मौसम?

ठंड और बर्फबारी का असर उत्तराखंड के मसूरी और रुड़की में भी देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि मसूरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 12 डिग्री के करीब रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले सात दिनों तक मसूरी में न्यूनतम तापमान दो से छह डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है।

रुड़की में कैसा रहेगा मौसम?

वहीं, रुड़की में मौसम का हाल मसूरी से थोड़ा सा अच्छा है। यहां आज न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले सात दिनों तक कमोबेश मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है।

कहां होगी बर्फबारी?

मौसम विभाग बताया कि आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उनके अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, देहरादून और अल्मोड़ा जिलों के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

इसके साथ ही बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जिससे प्रदेश में ठंड बढ़ जाएगी। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में कमी महसूस की जा सकती है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article