शहर

तारीख पर तारीख से झल्ला उठा शख्स, जज पर फेंका चप्पल; फिर जो हुआ...

Thane News: ठाणे जिले के अदालत में हत्या के मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी ने न्यायाधीश पर चप्पल फेंक दी। हालांकि, चप्पल जज को नहीं लगी और सामने रखे मेज से टकराकर जा गिरी। अपराधी के खिलाफ धारा 132 और 125 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है-

Image

सांकेतिक तस्वीर

Photo : iStock

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सत्र अदालत में हत्या के एक मामले की सुनवाई के दौरान 22 वर्षीय आरोपी ने न्यायाधीश पर चप्पल फेंक दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चप्पल न्यायाधीश को नहीं लगी और वह मेज के सामने लकड़ी के फ्रेम से टकराकर न्यायपीठ लिपिक के पास जा गिरी।

आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

यह घटना शनिवार दोपहर कल्याण कस्बे की अदालत में हुई और इसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। महात्मा फुले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी किरण संतोष भरम को हत्या के मामले में सुनवाई के लिए जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर जी वाघमारे के समक्ष पेश किया गया था।

अदालत में मौजूद नहीं था आरोपी का वकील

अधिकारी ने बताया कि उस समय आरोपी ने न्यायाधीश से अनुरोध किया कि उसका मामला किसी अन्य अदालत को सौंपा जाए। न्यायाधीश ने आरोपी को अपने वकील के माध्यम से इसके लिए अनुरोध करने को कहा। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी के वकील का नाम पुकारा गया, लेकिन वह मौजूद नहीं था और अदालत में पेश नहीं हुआ।

आरोपी ने न्यायाधीश की ओर फेंकी चप्पल

अधिकारी ने बताया कि आरोपी से किसी अन्य वकील का नाम बताने को कहा गया, जो उसकी पैरवी कर सके और अदालत ने उसे नयी तारीख दे दी।अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने नीचे झुककर अपनी चप्पल निकाली और न्यायाधीश की ओर फेंक दी, जिससे अदालत में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला करना या आपराधिक बल का प्रयोग) और 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

इनपुट-भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article